अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच अंतिम चरण में पहुंची: ट्रस्ट के सदस्य

अयोध्या उत्तर प्रदेश
Spread the love

अयोध्या (उप्र): एक अगस्त (ए)) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है और एक नव गठित जांच टीम मंदिर परिसर के अंदर लोगों से पूछताछ कर रही है।

ट्रस्ट के सदस्य महंत दीनेन्द्र दास ने कहा कि भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने, चांदी और अन्य चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।