ईरानी सैनिकों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘दुश्मन’ से बचाया: खामेनेई

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 28 सितंबर (ए) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के लड़ाकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने “दुश्मन बलों” को होर्मुज जलडमरूमध्य में “स्वतंत्र रूप से घूमने” से रोक दिया है।

सरकारी प्रसारक पर सोमवार को प्रसारित एक संदेश में खामेनेई ने कहा कि ईरान के दुश्मन अब होर्मुज जलडमरूमध्य के ‘‘करीब नहीं आते’’, बल्कि अरब सागर तक ही सीमित हैं, जो हिंद महासागर का हिस्सा है। लेबनान में आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला के लंबे समय तक नेता रहे हसन नसरल्लाह के मारे जाने के दो साल पूरे होने के मौके पर जारी संदेश में कहा गया, ‘जल्द ही अरब सागर भी उनसे मुक्त हो जाएगा।’

गत 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के शुरुआती हमलों में उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से देखा या सुना नहीं गया है।