Spread the love
लखनऊ,29 जनवरी (ए)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के इस वर्ष के पहले सत्र की शुरुआत 18 फरवरी से होगी। प्रथम सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने प्रथम सत्र 18 फरवरी की पूर्वाह्र 11 बजे विधानसभा मंडप में आहूत किया है। दुबे के अनुसार प्रथम सत्र के पहले दिन राज्यपाल विधानसभा मंडप में एक साथ विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।