कोरोना के चलते महाराष्ट्र के अमरावती में फिर लॉकडाउन की घोषणा

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई, 18 फरवरी (ए)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती में एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। अमरावती के डीएम सैलेश नवल ने गुरुवार शाम इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं यवतमाल में लॉकडाउन तो नहीं लगाया गया है, लेकिन कई पाबंदियां जरूर लग गई हैं। 
यवतमाल जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट, फंक्शन हॉल और शादी समारोह में क्षमता के 50 फीसदी तक ही लोग एकत्रित हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर 5 या इससे अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। यवतमाल के जिला कलेक्टर एमडी सिंह ने कहा कि यवतमाल में करोना के बढ़ते केसों की वजह से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। यह लॉकडाउन नहीं है।

हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए जो 2021 में राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। जिलों में बुधवार को सबसे ज्यादा 230 नए मामले अमरावती में आए। यहां मंगलवार को 82 मामले आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि अकोला नगर निगम में बुधवार को 105 और मंगलवार को 67 नए मामले आए।