राजस्थान के पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 20 नवंबर (ए) कांग्रेस ने राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने इसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लिए संदेश बताया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है।

इन जिलों में हुए मतदान की गिनती शुक्रवार को हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इन जिलों में पंचायत समिति सदस्य की कुल 7543 में से 3758 सीटों पर कांग्रेस जीती। भाजपा के खाते में 2213 सीटें आईं। वहीं जिला परिषद के सदस्यों की 794 सीटों पर कांग्रेस जीती जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को 357 सीटों पर जीत मिली।