रायचूर (कर्नाटक), 16 जून (ए)
) कर्नाटक के रायचूर जिले में दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रायचूर जिले के सिंधनूर तालुक की है और पीड़िता दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं।
उसने बताया कि आरोपी की उम्र 30 साल है और एक कारखाना में काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित परिवार का जानकार था और उसने कथित तौर पर 10 जून को इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लगातार पांच दिनों तक बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें धमकियां दी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उनके माता-पिता को मार डालेगा।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सिंधनूर सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।