यूपी में दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर (उप्र): छह सितंबर (ए) कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनीत मनोचा शनिवार को रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में अपने सी-104 फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए थे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय वह घर पर अकेले थे, जबकि उनका बेटा सुब्रत मनोचा अपनी पत्नी के साथ एक पार्टी में गया था। रात 2 बजे के करीब वे पार्टी से लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में विनीत खून से लथपथ पड़े मिले। पिता को यूं खून से लथपथ देख बेटा-बहू के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि रात में कोई उनके फ्लैट पर आया होगा। विनीत दरवाजा खोलने के लिए गए होंगे। इसी दौरान उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया। अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात लोग अंदर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। विनीत मोचा का कानपुर के बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दवा का कारोबार है। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में रहती हैं।