पांच उच्च न्यायालयों में नौ न्यायाधीश नियुक्त

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (ए) नौ न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को बुधवार को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने नवनियुक्त न्यायाधीशों के बारे में ट्वीट किया। सात न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों को पांच उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है।

चार न्यायाधीशों को झारखंड उच्च न्यायालय और दो को पटना उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और केरल के उच्च न्यायालयों में एक- एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है।