दक्षिण अफ्रीका के पब में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, 10 घायल हुए

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

जोहानिसबर्ग: 21 दिसंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना जोहानिसबर्ग से तकरीबन 46 किलोमीटर दूर स्थित बेकर्सडाल कस्बे में शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई। दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में इस तरह की गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।