नयी दिल्ली: 12 फरवरी (ए)
) भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ‘‘अर्बन नक्सल’’ की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता के खिलाफ दिये गए एक विशिष्ट नोटिस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।
शून्य काल के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने राहुल पर सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया।