ईरान में धमाका; एक की मौत, 14 घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेहरान,31 जनवरी (ए)।ईरान के दक्षिणी बंदरगाह बंदर अब्बास में शनिवार को एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वहीं 14 लोग घायल हुए हैं। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि विस्फोट किसने किया और किस कारण किया गया।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह अटकल कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) को एक नौसेना कमांडर को विस्फोट में निशाना बनाया गया ‘पूरी तरह से झूठी’ है।ईरानी मीडिया ने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी। तुरंत टिप्पणी के लिए ईरानी अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका।