बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 18 घायल

शाजापुर (मध्यप्रदेश): 10 मई (ए) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात एक निजी बस के ट्रक से टकराने और फिर गहरे गड्ढे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला […]

Continue Reading

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की गोलेबारी में प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

जम्मू: 10 मई (ए) जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और […]

Continue Reading

भारत ने मिसाइल और ड्रोन से तीन एयरबेस को निशाना बनाया: पाकिस्तान का दावा

लाहौर: 10 मई (ए)।) पाकिस्तान ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया।पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हमला सुबह करीब 4 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), […]

Continue Reading

आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दी: प्रधानमंत्री कार्यालय

इस्लामाबाद: 10 मई (ए) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को लगभग एक अरब अमरीकी डालर तत्काल जारी करने को मंजूरी दे दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा […]

Continue Reading

भारत में 26 जगहों पर दिखे पाक ड्रोन, फिरोजपुर में ड्रोन ने एक परिवार के सदस्यों को किया घायल

नयी दिल्ली: नौ मई (ए)।) पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजना शुक्रवार को जारी रखा और सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। सेना ने कहा कि ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, […]

Continue Reading

श्रीनगर हवाई अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन हमला, जवाबी कार्रवाई शुरू: अधिकारी

श्रीनगर: नौ मई (ए)।) श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के […]

Continue Reading

पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का इस्तेमाल किया

नयी दिल्ली: नौ मई (ए)।) भारत ने बुधवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और स्वदेश विकसित ड्रोन रोधी उपकरण का इस्तेमाल किया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह […]

Continue Reading

पाकिस्तान ने तनाव कम करने के लिए ईरान, सऊदी और अन्य देशों के साथ संपर्क स्थापित किया: रक्षा मंत्री

इस्लामाबाद: नौ मई (ए) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, चीन और कतर सहित विभिन्न देशों के साथ दैनिक कूटनीतिक संपर्क स्थापित कर रही है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल […]

Continue Reading

पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट, पठानकोट और फिरोजपुर में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं

चंडीगढ़: नौ मई (ए) भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार की शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर सहित पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। पठानकोट और फिरोजपुर जिलों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि ये […]

Continue Reading

एक करोड़ रुपये से अधिक की ‘चोरी’ करने के आरोप में घरेलू सहायक और उसका साथी गिरफ्तार

नयी दिल्ली: नौ मई (ए) ।) शालीमार बाग इलाके में एक व्यवसायी के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक घरेलू सहायक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल रूप से बिहार का […]

Continue Reading