अमेरिका, ईरान को वार्ता की मेज पर लाने के लिए पाकिस्तान हरसंभव प्रयास कर रहा: विदेश कार्यालय

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 30 जुलाई (ए)) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वह पिछले महीने हस्ताक्षरित इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए ‘‘हरसंभव प्रयास’’ कर रहा है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं, क्योंकि आगे बढ़ने का यही एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है।’