गोरखपुर (उप्र): 30 जुलाई (ए)
) गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की।
पुलिस सत्रों ने बताया कि आरोपी अभिषेक यादव (35) गोरखपुर में डायल 112 में तैनात था और उस पर गत 29 जुलाई को एक बच्ची को अगवा करने के बाद उसकी हत्या करने का आरोप है।