रामपुर में पिकअप वाहन खाई में गिरा, छह लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

रामपुर/शिमला: 26 जून (ए) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में उरमान के पास शुक्रवार को एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से इसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे के समय यह वाहन रामपुर से तकलेच की ओर जा रहा था। तकलेच रामपुर से लगभग 30-35 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर स्थित गांव है।