नयी दिल्ली: 20 जून (ए)
) दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने से मना कर दिया है, जबकि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे उस जगह पर डटे रहेंगे।
पुलिस ने कॉजपा समर्थकों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।