पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: प्रतीक के शरीर पर मिले छह चोट के निशान

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,13 मई (ए)। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। उनकी मौत के बाद मामले में पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट सामने आ गई है। छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम के दौरान पाया कि मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़े की मुख्य नस में बड़ा खून का थक्का फंस गया। इससे सांस और दिल की कार्यप्रणाली बंद होने से प्रतीक की सांसें थमी। चिकित्सा विज्ञान में इसे कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स कहते हैं। पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शरीर पर छह चोटें थीं। चार चोट दाएं हाथ पर कोहनी से कलाई तक थीं। एक चोट छाती के दाएं तरफ थी। एक चोट बाईं कलाई पर थी। सभी चोटें गिरने से लगने की आशंका है। कोई भी चोट ऐसी नहीं है जिससे मौत हो सके।