लखनऊ: 25 जून (ए) अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दिये गये दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच सिंधी समुदाय के एक प्रतिनिधि ने जनवरी 2021 में मंदिर के लिए दान की गई लगभग 200 किलोग्राम चांदी की ईंटों के इस्तेमाल के बारे में पारदर्शिता की मांग की है।
सिंधी समाज के प्रतिनिधि और विश्व सिंधी सेवा सं
गम के अध्यक्ष डॉक्टर राजू वी. मनवानी ने बृहस्पतिवार को लेह में ‘समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और विदेश में रहने वाले सिंधी समुदाय के लगभग 200 श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण में योगदान के लिए 26 जनवरी 2021 को चांदी की ये ईंट दान की थीं।