सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 27 जून (ए)। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का भी वादा किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और मामले की शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। द्वारका पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा, “25 जून को उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि पुलिस एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के निजी सचिव के रूप में काम कर रहा है। हालांकि डीसीपी ने राजनीतिक नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई। पति कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में काम करता था, उन्होंने कहा कि वह होर्डिंग लगाता था।