पिता की पिटाई का लिया बदला, नाबालिग ने पिस्टल से युवक की आंख में मारी गोली

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 16 जुलाई (ए)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए शख्स को गोली मार दी। घटना के समय पीड़ित पार्क के पास बैठा हुआ था। तभी तीन नाबालिग लड़के उसके पास आए। इनमें से एक ने उसे गोली मारी और फरार हो गए। गोली पीड़ित की आंख में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम 5.15 बजे जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि एक शख्स को गोली लगी है। पीड़ित का नाम जावेद है जो जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में रहता है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च केंद्र भेज दिया गया।