बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राजद की बैठक जारी

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 27 जनवरी (ए) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से किनारा करने की आशंका के बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यहां पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर एकत्र हुए।

प्रसाद के अलावा, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक में मौजूद हैं। साथ ही राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हैं।राजद महागठबंधन में सबसे बड़ा दल है। इसके अलावा कांग्रेस और तीन वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। अगर कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) महागठबंधन से किनारा कर लेती है तो महागठबंधन के पास विधानसभा में बहुमत के लिए आठ सदस्य कम रह जाएंगे।ऐसे मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेृतत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। ऐसे में बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन तनाव में दिख रहा है।