रूस हुआ आक्रामक, मिसाइलों से यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य अड्डे को उड़ाया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मास्को-कीव,24 फरवरी (ए)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया।

पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’’

पुतिन ने दावा किया है कि हमले पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के मकसद से किए जा रहे हैं, जिसे अमेरिका ने हमला करने का महज एक बहाना बताया है।

पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

पुतिन का यह बयान खारकीव, ओडेसा में भीषण विस्फोट की आवाजें सुने जाने से पहले आया था।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘‘बिना उकसावे वाले और अकारण’’ हमले के इरादे की निंदा की थी। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए ‘‘रूस की जवाबदेही तय करेंगे।’’

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी घोषणा की। बाद में यूक्रेन के एक मंत्री ने हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत वहां अलग-अलग हिस्सों में धमाके सुने गए हैं. कहा जा रहा है कि कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है. कीव के अलावा Kharkiv शहर में भी ब्लास्ट हुए. इससे पहले गुरुवार सुबह ही Donetsk में पांच धमाके हुए थे। बता दें कि जिस Donetsk में 5 धमाके हुए हैं, वह उन 2 इलाकों में से एक है, जिन्हें रूस ने नए देश के रूप में मान्यता दी है। धमाकों का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता. वहीं, पुतिन ने इस पूरे प्रकरण से अमेरिका को दूर रहने की सलाह दी है। ऐसे नहीं करने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि यूएस और सहयोगी देश मिलकर रूस के खिलाफ और भी प्रतिबंध लगाएंगे। इसके पूर्व  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। वहीं, पुतिन ने उन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है जो यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से ‘हथियार डालने’ की भी अपील की है।
पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और खून-खराबे के लिए यूक्रेन का शासन जिम्मेदार होगा। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।