नयी दिल्ली: दो फरवरी (ए)
) राज्यसभा में सोमवार को शिवसेना (उबाठा) सदस्य संजय राउत ने विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कथित 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में जांच का सामना कर रहे पवार भाजपा के सहयोगी बनने के बाद ‘‘दागदार नहीं रह गए थे।’’