बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत, चार अन्य घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

बेरहामपुर (ओडिशा): 22 मई (ए)) ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पुरुषोत्तमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चौक के पास उस वक्त हुई जब बस ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी ऑटोरिक्शा में सवार थे। चार घायलों का शुरू में कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया और बाद में उन्हें बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

बस पुरुषोत्तमपुर से बेरहामपुर जा रही थी और तिपहिया वाहन मां सिंहासिनी मंदिर की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।