मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 20 जनवरी (ए)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पारिवारिक गढ़ मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे । 1989 के बाद से इस सीट पर समाजवादी पार्टी या उस समय की जनता पार्टी का दबदबा रहा है। केवल 2002 में बीजेपी ने यह सीट जीती थी। 
इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को सपा के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि वह करहल से चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।