नयी दिल्ली: 28 नवंबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद में परिसीमन विधेयक का विरोध करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी दल या नेता इस विधेयक को पारित कराने में मदद करेगा, वह ‘‘जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात’’ करेगा।
कॉजपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रस्तावित कवायद का सबसे नुकसानदेह पहलू ‘‘सत्तारूढ़ दल को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का पक्षपातपूर्ण पुनर्निर्धारण’’ है।’’
