हिमंत ने ममता गुट के चुनाव चिह्न पर तंज कसते हुए कहा, ‘फुटबॉल की हवा निकल जाएगी’

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 19 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न निर्वाचन आयोग द्वारा जब्त किए जाने के बाद ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि “फुटबॉल की हवा निकल जाएगी।”

आयोग ने छह अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार को ममता के नेतृत्व वाले गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चुनाव चिह्न आवंटित किया था, जिसकी ओर इशारा करते हुए शर्मा ने यह बात कही।

ममता गुट को आयोग ने ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मधुपुर का दौरा करने वाले शर्मा ने कहा कि बनर्जी राज्य में कभी भी सत्ता में वापस नहीं आ पाएंगी और उन्हें किनारे बैठकर यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विकास कार्य कैसे किए जाते हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “फुटबॉल की हवा निकल जाएगी। ममता दीदी कहीं की नहीं रहेंगी। अब, मुख्यमंत्री शुभेंदु विकास कार्य करेंगे, और ममता बैठकर देखेंगी कि विकास कैसे किया जाता है।’’