पुरी स्टेशन के निकट तालचर-पुरी मेमू रेलगाड़ी पटरी से उतरी

राष्ट्रीय
Spread the love

भुवनेश्वर, 14 अगस्त (ए) ओडिशा में पुरी रेलवे स्टेशन के निकट तालचर-पुरी मेमू यात्री रेलगाड़ी शुक्रवार की दोपहर पटरी से उतर गई। पूर्व तट रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इस घटना में हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बयान के अनुसार, तालचर-पुरी मेमू (रेलगाड़ी संख्या 68413) की सामने वाली ट्रॉली का एक पहिया दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर प्रवेश करते समय पटरी से उतर गया।

इसमें कहा गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से रेलगाड़ी से उतार लिया गया और दोपहर तीन बजकर 32 मिनट पर रेलगाड़ी को फिर से पटरी पर चढ़ा दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और अन्य रेलगाड़ियों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।