टैक्‍स इंस्‍पेक्‍टर ने किया रेप, युवती ने लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
Spread the love

गोरखपुर,26 अक्टूबर (ए)। यूपी के गोरखपुर में नगर निगम के कर निरीक्षक पर रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म व धर्मांतरण के लिए युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि कर निरीक्षक उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमाने के बहाने फरहान उसे कई बार वहां ले गया। शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर अब वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा है। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।