फर्जी वोट बनाने की साजिश कर रही भारतीय जनता पार्टी : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 18 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहने की नसीहत देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है।

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। सत्तारूढ़ दल फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत समझती है।”जनता भाजपा की बेईमानी और झूठ को समझ गई है। भाजपा बदनाम हो चुकी है। अब किसी तरह की मिलीभगत से चुनाव नहीं जीत सकती है। जनता भाजपा का सफाया करने के लिए चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है।