मुंबई: छह जुलाई (ए

) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को शहर के सभी सरकारी, निजी और नगर निकाय संचालित स्कूल तथा कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आईएमडी के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।