मैहर (मध्यप्रदेश): 19 अगस्त (ए) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘लाडली बहन योजना’ के तहत पात्र प्रत्येक महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर बुधवार को 1,750 रुपये की राशि अंतरित की और इस दौरान उन्होंने लोकप्रिय गीत ‘फूलों का तारों का, सबका कहना है’ भी गाया।
राज्य में ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के तहत सवा करोड़ से अधिक महिलाएं हैं और प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं
