नयी दिल्ली: 21 नवंबर (ए) कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त 81 सचिवों को संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार, इसके लिए 30 नवंबर से नौ दिसंबर तक जयपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सचिवों को संगठनात्मक ढांचे, पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार, समन्वय और उनकी जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त सचिवों को संगठन से जुड़े कामकाज और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराना है, ताकि वे पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।
कांग्रेस में सचिवों के लिए पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।बीते बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने 81 सचिवों की सूची जारी थी, जिसमें कई लोगों की फिर से नियुक्ति की गई है। इस संगठनात्मक फेरबदल में कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।
