पोप ने अमेजन की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग की

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

पुकाल्पा (पेरू): 16 नवंबर (एपी) पोप लियो 14वें ने अमेजन के जंगलों की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को न्याय की मांग की और स्थानीय आदिवासी समुदायों की उन कोशिशों का समर्थन किया जिनका उद्देश्य उनकी जमीन को पेड़ों की कटाई, अवैध खनन एवं ‘‘वर्चस्व कायम करने की कभी न खत्म होने वाली लालसा’’ से होने वाले नुकसान से बचाना है।

दक्षिण अमेरिका की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पोप लियो पेरू के अमेजन वर्षावन क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस की उन प्रमुख शिक्षाओं को दोहराया जिनमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों की देखभाल को ईश्वर की सृष्टि की रक्षा करने के समान बताया गया है।