वाशिंगटन: नौ अक्टूबर (ए) अमेरिका ने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिए।
अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में मदद करने के लिए ‘एसएसपीएल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसएसपीएल सॉल्यूशंस से जुड़े दो लोगों – ध्वनि और निसर्ग वोरा तथा समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े तीन लोगों – केतन कोचिकर, भूपेंद्रसिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है।
