इलाज कराने डाक्टर के पास गई महिला से दुष्कर्म

राष्ट्रीय
Spread the love

मोहाली,(पंजाब),30 मार्च (ए)। इलाज के बहाने होटल में बुलाकर एक डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म कर डाला। उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने श्रीगंगानगर के आरोपी डॉक्टर सुभाष राजोरिया के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। महिला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी पीठ में चोट लग गई थी। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने श्रीगंगानगर गई। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए चली गई। वहां कुछ दिन इलाज कराने के बाद वह मोहाली आ गई। इलाज के दौरान उसने डॉक्टर को अपना नंबर लिखवाया था। 25 मार्च को उक्त डॉक्टर ने उसे फोन किया और कहा कि वह किसी काम के सिलसिले में मोहाली आया है। उसने तबीयत के बारे में भी पूछा और चोट की जांच करने के बहाने उसे सेक्टर- 82 होटल में बुला लिया।
वह अपनी रिपोर्ट लेकर होटल पहुंच गई। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने दर्द से राहत की बात कहकर एक गोली दी, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश में आई तो वह दुष्कर्म का शिकार हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। बाद में महिला ने पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।