देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आये 56 हजार 211 नए केस,271 की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 30 मार्च (ए)। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 56 हजार 211 नये केस सामने आए हैं।  इस दौरान कुल 291 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में कोविड के मामलों की संख्या  1 करोड़ 20 लाख 95 हजार 8 सौ 55 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 1करोड़ 13 लाख 93 हजार 021 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इधर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 5 लाख 40 हजार 720 पर हैं। और देशभर में अबतक 1 लाख 62 हजार 114 लोगों की जान जा चुकी है।