देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट, 24 घंटे में आये 3 लाख 92 हजार से अधिक केस,मौत का आंकड़ा बढा

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 02 मई (ए)। देश में संक्रमण के मामले शनिवार को कुछ कम रहे। शुक्रवार को जहां नए मामले चार लाख को पार कर गए थे, वहीं शनिवार को पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 3,92,488 रही है। हालांकि, देश में कोरोना के ऐक्टिव केस बढ़कर अब 33 लाख के पार हो गए हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से रिकॉर्ड 3689 लोगों ने दम तोड़ा। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,92,488 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,95,57,457 हुई। 3,689 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,15,542 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,49,644 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 है।