सफाई में यह शहर फिर बना सर्वश्रेष्ठ,देशभर के शहरों में हासिल किया मुकाम

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (ए)। केंद्र के वार्षिक सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार छठी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया, जबकि सूरत और नवी मुंबई ने क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई।.

‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है।. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें मध्यप्रदेश के इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। यह लगातार छठवीं बार है जब इंदौर सफाई के मामले में देश में सिरमौर बना है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है। भारत की क्लीनेस्ट मेगा सिटी के रूप में गुजरात के अहमदाबाद ने जगह बनाई है। वहीं क्लीन मीडियम सिटी मैसूर को बताया गया है और क्लीन स्मॉल सिटी के रूप में दिल्ली है।
दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2022 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह दुनिया सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वे है। उन्होंने बताया कि 2016 में इसे 73 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। वहीं अब 2022 में 4,355 शहरों ने इस स्वच्छ सर्वे में हिस्सा लिया है।
1 लाख से ज्यादा वाले स्थान पर इंदौर ने बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर सूरत तो तीसरे स्थान पर नवी मुंबई है। 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहला स्थान महाराष्ट्र के पंचगनी को दिया गया है। दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ के पाटन को मिला है। तो वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का कराड़ शहर आया है। राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्य प्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले स्टेट में मध्य प्रदेश नंबर-1 पर आया। भोपाल को 1 लाख से आबादी वाले शहर में मिला छटवां स्थान।