बांदा (उप्र),15 जून (
ए)। यूपी कू बांदा जिले में यहां चंदौर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक मोटरसाइकिल के अज्ञात वाहन से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।
सर्कल ऑफिसर (ट्रैफिक) सौरभ सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात जब यह हादसा हुआ, तब ये तीनों चित्रकूट जा रहे थे।
मृतकों की पहचान संजय (30), रामबाबू पटेल (35) और अरविंद रायकवार (35) के तौर पर हुई है।