टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए: पुलिस

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 19 अक्टूबर (ए) राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में सोमवार को कोटा में तीन संदिग्धों को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोटा शहर की पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। कोटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शहर की पुलिस ने आज कोटा स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।’ हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों में से 2 हरियाणा के हैं और 1 बिहार का है। गिरफ्तारी के बाद कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीनों आरोपी में फूल सिंह और रेहान जहां हरियाणा का रहने वाला है, वहीं ऋतिक बिहार से है। तीनों नेपाल भागने की फ‍िराक में थे। इनमें से एक आरोपी ऋतिक नाबालिग है और वह बाइक टैक्‍सी चलाता है। जबकि‍ दो मजदूरी करते हैं। ये सभी 20 दिन से मुंबई में रह रहे थे। अभी पूंछताछ जारी है।पुलिस ने शुरुआती पूछताछ और जांच के बाद पाया है कि एक्‍टर पर हमले की प्‍लानिंग में रेहान की मुख्‍य भूमिका है, वह लॉरेंस बिश्‍नाई गैंग से ‘स‍िग्‍नल’ और ‘टेलीग्राम’ ऐप के जरिए संकर्प में था।

उल्लेखनीय है रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।