ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत और 19 अन्य घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

अमरावती: दो अक्टूबर (ए) अमरावती जिले में समृद्धि राजमार्ग पर एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिससे सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘ बताया कि यह हादसा धामणगांव रेलवे स्टेशन के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल-97 पर रात बारह बज कर करीब 45 मिनट पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वर्धा स्थित ‘अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च’ रेफर कर दिया गया।

अदाणी इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी ने ‘ बताया कि अस्पताल लाए गए दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर रूप से घायल एक मरीज को नागपुर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।