वाशिंगटन: पांच जुलाई (ए)
) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह वाशिंगटन में खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ को खाली कराए जाने के बावजूद इसी निर्धारित स्थान पर भाषण देंगे।
वाशिंगटन में तूफान की आशंका के मद्देनजर नेशनल मॉल को खाली कराने का शनिवार शाम आदेश दिया गया था। यह आदेश ट्रंप के अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तावित भाषण से कुछ घंटे पहले दिया गया।