त्विषा शर्मा की मौत के मामले में पति समर्थ सिंह को जबलपुर में हिरासत में लिया गया

जबलपुर मध्य प्रदेश
Spread the love

जबलपुर (मप्र): 22 मई (ए) दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित की गई और भोपाल में अपने ससुराल में पिछले सप्ताह मृत पाई गई त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम यहां पुलिस ने जिला अदालत परिसर से हिरासत में ले लिया।

समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने ‘ बताया कि उनके मुवक्किल जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे लेकिन जबलपुर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर ओमती थाने ले गई, जहां उन्हें भोपाल पुलिस को सौंपा जाएगा।