उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : ‘पीडीए’ की काट और जातीय समीकरण साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 10 मई (ए)) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘पीडीए’ समीकरण की काट करने और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने जातीय समीकरण मजबूत करने की कोशिश की है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में छह नए समेत कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई।