उप्र: राहुल गांधी ने सुलतानपुर में रामचेत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर: 20 फरवरी (ए)) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां रामचेत के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

राहुल गांधी करीब दो साल पहले जूते सिलने और बनाने का काम करने वाले रामचेत से मिले थे। उसके बाद रामचेत सुर्खियों में आ गये थे।गत मंगलवार को रामचेत मोची का कैंसर और टीबी की गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया. ये वही रामचेत मोची हैं, जिन्हें पिछले वर्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपना मित्र मानते हुए, उनकी माली हालत देखते हुए न सिर्फ उनकी मदद की थी, बल्कि गंभीर बीमारी की जानकारी होते ही उनका इलाज भी करवाया। रामचेत मोची की मौत की जानकारी लगते ही राहुल गांधी ने उनके परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही अमेठी और सुल्तानपुर के कांग्रेस नेताओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.