भदोही: नौ अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में तेज रफ्तार कारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का पैर शरीर से अलग होकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पहली घटना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई। यहां 15 वर्षीय एक किशोर तेज रफ्तार कार को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने पहले मोटरसाइकिल सवार रोहित गौतम (25) को टक्कर मार दी। इसके बाद साइकिल सवार हैप्पी यादव (30) को साइकिल समेत कुचल दिया। हादसे के बाद कार एक गैराज की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
