आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई. कई यात्रियों ने बस के इमरजेंसी गेट और शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.