लखनऊ: छह फरवरी (ए)
) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंधित चीनी मांझे (पतंग की डोर) के निर्माण, बिक्री और वितरण के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे नेटवर्क की गहन जांच करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को चीनी मांझे के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी वजह से होने वाली मौतें कोई ‘साधारण हादसा’ नहीं है, बल्कि ‘हत्या’ जैसी गंभीर वारदात है।