उप्र : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश, 29 मार्च से और अधिक बारिश होने का अनुमान

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 27 मार्च (ए)) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। विभाग के अनुसार, 29 मार्च से एक अप्रैल के बीच राज्य में बारिश का नया और अधिक सक्रिय दौर शुरू होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बयान के अनुसार, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।